अंजनी कुमार संघ में सैकड़ों श्रद्धालुओं संग भव्य गदा पूजन
अंजनी कुमार संघ में सैकड़ों श्रद्धालुओं संग भव्य गदा पूजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : हिंदू जनजागृति समिति के तत्वावधान में हनुमान महोत्सव के अंतर्गत कस्बे के अंजनी कुमार सेवा संघ, रामदरबार परिसर में भव्य गदा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह समिति का नवलगढ़ में चौथा आयोजन रहा, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर पंवार ने रामराज्य स्थापना के लिए उपस्थित धर्मप्रेमी जनों को संकल्प दिलवाया तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। जनजागृति समिति के मुरली मनोहर चौबदार ने गदा पूजन के महत्व को बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है और नागरिक कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर पुजारी विशाल पंडित ने दुपट्टा पहनाकर समिति पदाधिकारियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में अंजनी कुमार सेवा संघ से जुड़े पंकज शाह, विक्रम सिंह मजाऊ, मुकेश बराड़िया, कृष्णकांत डीडवानिया, हरिसिंह सोलंकी, सुहित पाड़िया, आकाश शर्मा, गजानंद पंवार, सुरेंद्र ख्यालिया, नंद किशोर सोनी, रतन लाल बुरी, महेंद्र सैनी (स्काउट), अनिल शर्मा, अमित टेलर सहित सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092317
