[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“जमीन बचाओ, जिंदगी बचाओ” : प्रस्तावित रेल लाइन के खिलाफ किसानों की हुंकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

“जमीन बचाओ, जिंदगी बचाओ” : प्रस्तावित रेल लाइन के खिलाफ किसानों की हुंकार

“जमीन बचाओ, जिंदगी बचाओ” : प्रस्तावित रेल लाइन के खिलाफ किसानों की हुंकार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : प्रस्तावित रेल लाइन के विरोध में क्षेत्र के किसानों ने एक बार फिर जिला प्रशासन सीकर से गुहार लगाई है। अपनी कृषि भूमि को बचाने की मांग को लेकर किसान नेता विजेंद्र सिंह काजला के नेतृत्व में किसानों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी को ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने मांग की कि प्रस्तावित रेल लाइन को खेतों के बीच से निकालने के बजाय पिलर पर या अंडरग्राउंड किया जाए, ताकि उनकी जमीन और आजीविका सुरक्षित रह सके। काजला ने बताया कि इस रेल परियोजना से करीब एक हजार किसान परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है, क्योंकि उनका एकमात्र सहारा खेती-बाड़ी ही है।

किरण कुमार मील ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण पहले ही जमीन कम होती जा रही है, ऐसे में किसानों की भूमि का संरक्षण बेहद जरूरी है। धर्मशाला के सरपंच प्रतिनिधि रमेश धींवा ने किसानों के साथ न्याय की मांग उठाई।

पूर्व सरपंच प्रभु सिंह और दुर्गा प्रसाद मील ने बताया कि प्रस्तावित रेल लाइन खेतों को बीच से काट रही है, जिससे बची हुई जमीन भी अनुपयोगी हो जाएगी। किसानों ने सरकार से आधुनिक तकनीक अपनाकर पिलर या अंडरग्राउंड रेल लाइन निकालने की मांग की, ताकि किसानों को नुकसान से बचाते हुए विकास कार्य भी जारी रह सके।

इस दौरान मेघा राम, ताराचंद भास्कर, गिरधारी सिंह शेखावत, दिनेश सोनी, रामचंद्र स्वामी, संदीप खंडेलवाल, कुरड़ा राम, कन्हैया मूंड, सुखदेव दीक्षित, बिहारी तिवाड़ी, गिरधारी सिंह चौहान, नागर मल, भंवर सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।

Related Articles