[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ से ‘यूथ नेशनल’ की ओर कूच: अंडर-20 फुटबॉल टीम किट के साथ हुई रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ से ‘यूथ नेशनल’ की ओर कूच: अंडर-20 फुटबॉल टीम किट के साथ हुई रवाना

नवलगढ़ से ‘यूथ नेशनल’ की ओर कूच: अंडर-20 फुटबॉल टीम किट के साथ हुई रवाना

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : कस्बे के श्री सूर्य मंडल मैदान में झुंझुनूं जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित अंडर-20 (पुरुष वर्ग) चैम्पियनशिप के तहत चयनित खिलाड़ियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को किट वितरण कर टीम को आगामी मुकाबले के लिए रवाना किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व फुटबॉलर गुलाम नबी आजाद रहे, जबकि अध्यक्षता आरएफए के उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह बिजारणियाँ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएफए अध्यक्ष पवन शर्मा एवं युवा व्यवसायी सुमित जांगिड़ मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए यूथ नेशनल में चयन के लिए शुभकामनाएं दीं।

टीम को किट सुमित जांगिड़ के सौजन्य से वितरित की गई। झुंझुनूं जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि चयनित टीम का मुकाबला 6 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ में बीकानेर टीम के साथ होगा।

इस अवसर पर पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी अशोक गुर्जर, पीटीआई दिनेश शर्मा, दिनेश पूनिया, छोटूराम, सूर्य मंडल कप्तान अनिल शर्मा, कोच राहुल बियान, विकास बुडानिया, अनिल मीणा, फुटबॉलर राजेंद्र भास्कर, जावेद अली, उमर लंगा, एडवोकेट रेहान अली, प्रियांशु सैनी, संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी राहुल चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर शब्बीर अहमद ने किया।

Related Articles