[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रवां के लाडले दीपक जेवरिया ने संभाली नारनौल के नए पुलिस अधीक्षक कि कमाड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रवां के लाडले दीपक जेवरिया ने संभाली नारनौल के नए पुलिस अधीक्षक कि कमाड

रवां के लाडले दीपक जेवरिया ने संभाली नारनौल के नए पुलिस अधीक्षक कि कमाड

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा 

शिमला : हरियाणा सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईपीएस अधिकारी दीपक जेवरिया को नारनौल का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।रवां खेतड़ी क्षेत्र के रहने वाले दीपक जेवरिया एक सख्त और ईमानदार छवि के अधिकारी माने जाते हैं। अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों में प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए सराहनीय कार्य किए हैं।

उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और आमजन से सीधा संवाद प्रमुख रहा है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराधों पर अंकुश लगाना और जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने पुलिस टीम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर काम करने की बात कही।

दीपक जेवरिया की नियुक्ति पर जिलेवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने खुशी जताई है और विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में नारनौल में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Related Articles