खाटूश्यामजी में नवनियुक्त कलेक्टर ने लिया आशीर्वाद, पदभार से पहले बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे
खाटूश्यामजी में नवनियुक्त कलेक्टर ने लिया आशीर्वाद, पदभार से पहले बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने पदभार ग्रहण करने से पूर्व खाटू श्याम मंदिर में पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने कलेक्टर का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

दर्शन के दौरान प्रशासनिक अमले के कई अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें एसडीएम मोनिका सामोर, रींगस एसडीएम बृजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। कलेक्टर आशीष मोदी ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092562


