गुढ़ागौड़जी में डॉ अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को आयोजित विशाल रैली को लेकर बैठक आज
गुढ़ागौड़जी में डॉ अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को आयोजित विशाल रैली को लेकर बैठक आज
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। महेंद्र चनानियां ने बताया कि रैली को लेकर 5 अप्रैल को प्रातः 11:00 शिवम् प्लाजा गुढ़ागौड़जी दुकान नम्बर 83 में सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगणों एवं बाबासाहेब को मानने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में बाबा साहेब की 13 अप्रैल को आयोजित रैली के संबंध में ही चर्चा की जाएगी। अंबेडकर विचार मंच के पदाधिकारीयों ने मीडिया के माध्यम से अपील कर कहा कि उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के लोग बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले और रैली को लेकर अपने विचार रखें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092421


