[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगेरा में माता नोजा शक्ति धाम पर सत्संग:भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भगेरा में माता नोजा शक्ति धाम पर सत्संग:भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भगेरा में माता नोजा शक्ति धाम पर सत्संग:भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोलसिया : भगेरा गांव स्थित माता नोजा शक्ति धाम पर सत्संग और मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा के रोहतक से आईं भजन गायिका विधि देशवाल और उनकी टीम ने दिनभर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में हास्य कवि पर्वन पारस ने भी अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने भजनों के साथ-साथ हास्य रस की कविताओं से सत्संग में आए श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया।

सुबह से देर शाम तक मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने मंदिर में धोक लगाकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मेले में महिलाओं और बच्चों ने भी खूब आनंद लिया। उन्होंने फास्ट फूड और चाट का लुत्फ उठाया। बच्चों ने खिलौने खरीदे, जबकि महिलाओं ने घरेलू उत्पादों की खरीदारी की।

Related Articles