[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत:बाइक सवार युवक घायल, बाइपास रोड पर हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत:बाइक सवार युवक घायल, बाइपास रोड पर हुआ हादसा

चिड़ावा में बाइक की टक्कर से राहगीर की मौत:बाइक सवार युवक घायल, बाइपास रोड पर हुआ हादसा

चिड़ावा : चिड़ावा शहर की बाइपास रोड पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया था। जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 9 बजे हुई। मोतीलाल अपने घर से खेत में चौकीदारी के लिए बावलिया बाबा समाधि स्थल के पीछे वाले रास्ते से बाइपास रोड पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान मनजीत अपनी बाइक पर आए और अचानक संतुलन बिगड़ने से उनकी बाइक मोतीलाल से टकरा गई। टक्कर के बाद मनजीत और मोतीलाल दोनों नीचे गिरकर घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस चालक बंटी नूनिया और ईएमटी अंकित निर्मल ने घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉ. संदीप के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। हालांकि, रेफर के दौरान रास्ते में ही घायल मोतीलाल ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों से घटना से संबंधित जानकारी ली और घटनास्थल का मुआयना भी किया।

Related Articles