प्राध्यापक पदोन्नति पर अख़्तर हुसैन सोलंकी का सम्मान, तहरीक ए उर्दू ने दी मुबारकबाद, कहा- शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि
प्राध्यापक पदोन्नति पर अख़्तर हुसैन सोलंकी का सम्मान, तहरीक ए उर्दू ने दी मुबारकबाद, कहा- शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि
बिसाऊ : तहरीक ए उर्दू झुंझुनूं के वर्किंग कमेटी सदस्य अख़्तर हुसैन सोलंकी के प्राध्यापक (हिन्दी साहित्य) पद पर पदोन्नत होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साटोला, छोटी सादड़ी (प्रतापगढ़) में कार्यभार ग्रहण करने पर बिसाऊ स्थित उनके निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। तहरीक ए उर्दू के पदाधिकारियों एवं शिक्षाविदों ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और इस उपलब्धि को शिक्षा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अख़्तर हुसैन सोलंकी ने अपने शिक्षकीय जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और समर्पण से विद्यार्थियों के बीच विशेष पहचान बनाई है। उनकी पदोन्नति युवा शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी में भी वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर तहरीक ए उर्दू झुंझुनूं के सदर अशफ़ाक अली बिसाऊ, आबिद अली (पीईईओ, खानूवाली), मोहम्मद मुजम्मिल खत्री, आबिद खान खोखर, पीर मोहम्मद सोलंकी, सदीक सोलंकी, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद मुस्लिम, हारुन सोलंकी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2158926


