चिड़ावा के वार्ड 28 में पानी का संकट:एक साल से दो गलियों में नहीं आ रहा पानी, एईएन को दी शिकायत
चिड़ावा के वार्ड 28 में पानी का संकट:एक साल से दो गलियों में नहीं आ रहा पानी, एईएन को दी शिकायत
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड संख्या 28 में पिछले एक साल से पेयजल संकट से जूझ रहे निवासियों ने मंगलवार को जलदाय विभाग की एईएन सविता चौधरी को शिकायत पत्र सौंपा। वार्डवासियों ने नए नलकूप के गलत पाइप कनेक्शन के कारण दो गलियों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप होने का आरोप लगाया है। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को तत्काल सुचारू करने की मांग की।
मुख्य पाइपलाइन को जोड़ने में तकनीकी खामी
शिकायत पत्र में वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड नंबर 28 में खोई के पास रहने वाले लोग गंभीर पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। हाल ही में जलदाय विभाग द्वारा कोर्ट के पास गंगोत्री में एक नया नलकूप चालू किया गया है। इस नलकूप की मुख्य पाइपलाइन को जोड़ने में तकनीकी खामी है।
गलत कनेक्शन के कारण नलकूप का पानी केवल एक ही गली में पहुंच पा रहा है। इसके परिणामस्वरूप, दो अन्य गलियों में रहने वाले दर्जनों परिवारों के घरों में पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वार्डवासियों ने विभाग से मांग की है कि मौके पर तकनीकी टीम भेजकर दोषपूर्ण कनेक्शन की जांच की जाए और पाइपलाइन में नया वाल्व लगवाया जाए। उनका कहना है कि वाल्व लगने से तीनों गलियों में समान रूप से पानी का दबाव बन सकेगा और समस्या का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
ये रहे मौजूद
शिकायत पत्र सौंपने और उस पर हस्ताक्षर करने वालों में राकेश, रतन गोयल, अमित गोयल, विजय कुमार, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, सुभाष धाबाई, अनिल शर्मा, कपीश चौमाल, विपुल अग्रवाल, सुरेंद्र जांगिड़, मनजीत, जगदम्बा, मनीष चौहान सहित समस्त वार्डवासी शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2158904


