सीएमएचओ ने सिंघाना सीएचसी के नए भवन का निरीक्षण किया:अस्पताल भवन में बनेगी चारदीवारी, जल्द होगा मॉर्च्युरी का निर्माण
सीएमएचओ ने सिंघाना सीएचसी के नए भवन का निरीक्षण किया:अस्पताल भवन में बनेगी चारदीवारी, जल्द होगा मॉर्च्युरी का निर्माण
सिंघाना : सिंघाना कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नवनिर्मित भवन का मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निर्माण के समय आईं थीं समस्याएं
सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सीएचसी के लिए नया भवन बनवाया गया है। निर्माण के दौरान कुछ कमियां सामने आई थीं, जिनकी जांच के लिए यह निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पेयजल की समस्या, नवनिर्मित अस्पताल भवन की चारदीवारी का अभाव और मोर्च्युरी न होने की बात सामने आई।
इन कमियों को लेकर निदेशालय को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा। सीएमएचओ ने अस्पताल भवन में वार्ड, ओपीडी, पेयजल, बिजली और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी।
चारदीवारी और मोर्च्युरी निर्माण की प्रक्रिया होगी शुरू
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की चारदीवारी न होने और मोर्चरी भवन की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस पर सीएमएचओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द ही चारदीवारी एवं मोर्च्युरी निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए।
स्थानीय लोगों और अस्पताल स्टाफ ने भी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि नए भवन में अस्पताल संचालन शुरू होने से मरीजों को राहत मिली है, लेकिन चारदीवारी न होने से सुरक्षा संबंधी परेशानी बनी हुई है। सीएमएचओ ने आश्वासन दिया कि अस्पताल से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर बीसीएमओ डॉ. दूलीचंद, प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सैनी, नर्सिंग ऑफिसर बजरंग सैनी, एलटी सुभाष चंद्र सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2158904


