[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मनीष वर्मा बने यूथ इंटक राजस्थान राष्ट्रीय मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मनीष वर्मा बने यूथ इंटक राजस्थान राष्ट्रीय मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष

मनीष वर्मा बने यूथ इंटक राजस्थान राष्ट्रीय मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर जलदाय विभाग कार्यालय धर्म स्तूप के पास आज यूथ इंटक राजस्थान राष्ट्रीय मजदूर यूनियन ने ‌ यूथ जिला अध्यक्ष मनीष वर्मा को बनाया । प्रांतीय नल मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार गुर्जर द्वारा मनीष वर्मा को फुल माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया ।

इस मौके पर इंटक जिला अध्यक्ष अयूब खान, पुष्कर दत्त शर्मा, कुंदन मल सैनी, पन्ना लाल, शंकर लाल, सुखदेव, हरिप्रसाद, करणी सिंह, धर्मचन्द, अनिल, रामेश्वर, राकेश वर्मा, किशन लाल, श्रवण सिंह, दले सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र, नरपत सिंह, ओम प्रकाश एवं समस्त जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कर्मचारी आदि उपस्थित रहे और सभी ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

मनीष वर्मा ने कहा की आप लोगों ने मुझ पर विश्वास जताया मुझे अध्यक्ष बनाया है मैं आपकी आवाज बनकर संगठन को मजबूती दूंगा और निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा। और सभी को साथ लेकर चलूंगा जलदाय विभाग के संगठन में अध्यक्ष बनना एक अत्यंत जिम्मेदारी और गौरव का पद है। इस पद पर नियुक्ति होना ‌बड़ी जिम्मेदारी है।

संजय गुर्जर ने कहा संगठन में व्यक्ति का प्राथमिक कर्तव्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और विभाग के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना होता है। अध्यक्ष संगठन और सरकार के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में काम करता है।

हमारी प्रमुख जिम्मेदारियां:कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों (जैसे समय पर पदोन्नति, वेतन विसंगति और भत्ते) को उच्च अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाना। आम जनता तक पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित करना और उनके कल्याण के लिए नीतियां बनाना।‌ कार्य करना है। ‌ अयूब खान ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन ‌ पुष्कर दत्त शर्मा ने किया।

Related Articles