[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर बने यूथ इंटक के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर बने यूथ इंटक के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी

धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर बने यूथ इंटक के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी

खेतड़ी : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (यूथ इंटक) ने झुंझुनूं जिले की नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मानोता खुर्द निवासी धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वी. संजीव रेड्डी तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली की अनुशंसा पर यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र देवड़ा ने नियुक्ति आदेश जारी किए। नियुक्ति की जानकारी देते हुए अजय चनेजा ने बताया कि धर्मेन्द्र सिंह लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है।

धर्मेन्द्र सिंह के पिता डॉ. शीशराम गुर्जर वर्तमान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव एवं कोटपुतली-बहरोड़ जिला प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं धर्मेन्द्र सिंह भी युवा कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं और झुंझुनूं जिला महासचिव पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।

युवा नेतृत्व को मिलेगी मजबूती

नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा मजदूरों और युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार और जनहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी।

बधाइयों का लगा तांता

धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर के मनोनयन पर धर्मवीर गुर्जर (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, खेतड़ी), गिरधारी लाल चनेजा, डॉ. अनूप पटेल, इंजीनियर नरेंद्र सिंह, जगराम चनेजा, राहुल सैनी, राजेश सैनी, अमन सैनी, विक्रम सिंह, भंवरलाल सैनी, सरपंच ढाणा विकास सैनी, अमर सिंह नेहरा, नाहर सिंह, हरिराम गोठड़ा, नरेश लताला, सचिन रावत, राज रावत एवं यश रावत सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles