बलौदा ग्राम पंचायत में नए बोरवेल का उद्घाटन:सैकड़ों लोगों के लिए सीधा फायदा मिलेगा, लंबे समय से पानी की किल्लत थी
बलौदा ग्राम पंचायत में नए बोरवेल का उद्घाटन:सैकड़ों लोगों के लिए सीधा फायदा मिलेगा, लंबे समय से पानी की किल्लत थी
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलौदा में नए बोरवेल का उद्घाटन किया गया है। पंचायत भवन के पास स्थापित इस बोरवेल से अब आसपास के लोगों को पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। उद्घाटन समारोह में सरपंच प्रतिनिधि सज्जन कुमार सोनी, विनोद भार्गव, बिजेंद्र कुमार बलौदिया और नागर शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बोरवेल के शुरू होते ही मौके पर मौजूद लोगों में संतोष देखा गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह इलाका लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रहा था। नए बोरवेल से अब पीने के पानी और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ग्रामीणों को भटकना नहीं पड़ेगा। बढ़ती गर्मी के बीच यह कदम सैकड़ों लोगों के लिए सीधा फायदेमंद साबित होगा। ग्रामीणों ने पंचायत के इस प्रयास का आभार व्यक्त किया है, जिससे गांव में विकास कार्यों को गति मिलने की बात कही गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079716

