झुंझुनूं में ‘हनीट्रैप’ गैंग का पर्दाफाश:रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उगाही करने वाली 3 महिलाएं और 1 पुरुष गिरफ्तार, झुंझुनूं कई गिरोह सक्रिय
झुंझुनूं में 'हनीट्रैप' गैंग का पर्दाफाश:रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उगाही करने वाली 3 महिलाएं और 1 पुरुष गिरफ्तार, झुंझुनूं कई गिरोह सक्रिय
झुंझुनूं : कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘हनीट्रैप’ और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह महिलाएं बातों में फंसाकर लोगों कमरे पर बुलाती है। फिर यह गिरोह दुष्कर्म के झूठे मुकदमे का डर दिखाकर लाखों रुपयों की वसूली करता था। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है।
इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी श्रवण कुमार, उप-निरीक्षक रामनिवास, एचसी समोध, कांस्टेबल चेनाराम, संदीप पूनियां, प्रदीप कुमार और महिला कांस्टेबल बबीता की मुख्य भूमिका रही।
ऐसे चला ब्लैकमेलिंग का खेल
पुलिस के अनुसार परिवादी से एक महिला की मुलाकात हुई। फोन पर बातें करने लगे। महिला ने मीठी बातों के जाल में फंसाकर 25 मार्च को झुंझुनूं के मोतीलाल कॉलेज के पास एक मकान में बुलाया। जैसे ही युवक कमरे में दाखिल हुआ, वहीं घर पर मौजूद दूसरी महिला ने बाहर से कुंडी लगा दी।
इसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते गिरोह के अन्य सदस्य (महिलाएं और पुरुष) वहां पहुंच गए और युवक पर बलात्कार का झूठा आरोप लगाते हुए डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
बदनामी के डर से पीड़ित ने आरोपियों को मौके पर ही 1 लाख रुपये दे दिए, लेकिन गिरोह की भूख यहीं शांत नहीं हुई। वे लगातार 1 लाख रुपये अतिरिक्त की मांग कर रहे थे। परेशान होकर पीड़ित ने 27 मार्च को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी।
पुलिस का ‘ट्रैप’ और डमी नोटों का जाल
कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार और उप-निरीक्षक रामनिवास के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पीड़ित को फोन कर लगातार रुपयों की मांग की जा रही थी। पुलिस ने पुरी मॉनिटरिंग की।
पीड़ित से डमी नोटों का पैकेट मंगवाया गया और आरोपियों को गुढ़ा मोड़ पर पैसे लेने के लिए बुलाया। जैसे ही आरोपी पैसे लेने आए, सादी वर्दी में तैनात पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 2 महिलाओं और 1 पुरुष को रंगे हाथों दबोच लिया। पूछताछ के बाद गिरोह में शामिल एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सीमा शर्मा (31) निवासी मोतीलाल स्टेडियम के पास, झुंझुनूं।
राहुल नायक (22) निवासी थिरपाली बड़ी, हमीरवास (चूरू)।
प्रियंका मेघवाल (25) निवासी हरियाणा हाल चूरू।
मुनेष कुमारी (29) निवासी चिड़ावा हाल सिंघाना।
शहर के कई व्यापारी बन चुके हैं शिकार
झुंझुनूं शहर में ऐसे कई गिरोह सक्रिय हैं जो व्यापारियों को अपना निशाना बनाते हैं। हाल ही में शहर के एक कपड़ा व्यापारी और एक रेडीमेड गारमेंट व्यापारी भी इसी तरह के हनीट्रैप के जाल में फंस चुके हैं। चर्चा है कि इन व्यापारियों ने अपनी साख बचाने के लिए लाखों रुपये देकर मामले को रफा-दफा किया था। बदनामी के डर से अधिकांश लोग पुलिस तक नहीं पहुंच पाते, जिसका फायदा ये अपराधी उठा रहे हैं।
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
झुंझुनूं जिले में पहले भी हनीट्रैप के सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। पूर्व में एक डॉक्टर और एक सरकारी अधिकारी को भी इसी तरह महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया था। चिड़ावा और पिलानी क्षेत्र में भी ऐसी गैंग सक्रिय रही हैं, जो सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर लोगों को फंसाती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079723

