घंडावा में शहीद की 26वीं पुण्यतिथि मनाई:ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
घंडावा में शहीद की 26वीं पुण्यतिथि मनाई:ग्रामीणों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ तहसील के गांव घंडावा स्थित शहीद स्मारक पर मंगलवार को 15 जाट रेजीमेंट के शहीद सत्यवीर सिंह जाखड़ की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारे भी लगाए गए।
शहीद की वीरांगना संतोष देवी और उनके पुत्र दीपक व दिनेश जाखड़ ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से शहीद के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।
इस दौरान सूरजगढ़ थानाधिकारी रणजीत सेवदा, सरपंच प्रतिनिधि अनूप नेहरा, सरपंच रामेश्वर, भाजपा नेता सुरेश भूकर, धर्मेंद्र ओला, विनोद सोमरा, योगेंद्र कोठारी, देशराज राव, राकेश भूकर, सतीश नेहरा, विक्रम कुलहरि, कपिल लांबा, महेंद्र धायल, पूर्व सरपंच रामेश्वर कोठारी, हरपाल जाखड़, विजेंद्र, दिनेश सहारण (फौजी) और हरिराम जाखड़ सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079716

