सीकर से एक नाबालिग और एक महिला गायब:परिवार ने युवक पर जताया शक,खाटूश्यामजी जाने की कहकर निकली युवती
सीकर से एक नाबालिग और एक महिला गायब:परिवार ने युवक पर जताया शक,खाटूश्यामजी जाने की कहकर निकली युवती
सीकर : सीकर जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की और 20 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की शाम के समय बिना बताए घर से कहीं पर चली गई। वहीं 20 साल की महिला खाटूश्यामजी जाने की बात कहकर निकल गई। पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है।
14 साल की नाबालिग लड़की के मामले में उसकी भाभी ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया कि 29 मार्च की शाम करीब 6 बजे उसकी ननद घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने गांव और आस-पड़ोस में काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 14 साल की नाबालिग के पास मोबाइल भी नहीं था। परिवार ने अंदेशा जताया है कि एक युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले जा सकता है।
वहीं 20 साल की महिला के लापता होने के मामले में उसके पति ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 29 मार्च की सुबह करीब 9:30 बजे उसकी पत्नी खाटूश्यामजी जाने की बात कहकर निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079716

