[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में पूर्व सैनिक का 223 दिन बाद धरना समाप्त:बेटे की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लिया फैसला, बोले- अब हमें जल्द न्याय की उम्मीद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में पूर्व सैनिक का 223 दिन बाद धरना समाप्त:बेटे की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लिया फैसला, बोले- अब हमें जल्द न्याय की उम्मीद

नीमकाथाना में पूर्व सैनिक का 223 दिन बाद धरना समाप्त:बेटे की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लिया फैसला, बोले- अब हमें जल्द न्याय की उम्मीद

नीमकाथाना : नीमकाथाना में अपने बेटे अजय वर्मा की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर पूर्व सैनिक रामसहाय वर्मा का 223 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार समाप्त हो गया। पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी शोयब खान पुत्र अयबू निवासी मावंडा खुर्द को गिरफ्तार किए जाने के बाद रामसहाय वर्मा ने धरना खत्म करने का निर्णय लिया।

रामसहाय वर्मा ने 20 अगस्त 2025 को उपखंड कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया था। उनका आरोप था कि उनके बेटे की हत्या के मामले में लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इस मांग को लेकर वे लगातार न्याय की गुहार लगा रहे थे।

बातचीत के बाद समाप्त हुआ आंदोलन

करीब 223 दिनों तक चले इस आंदोलन के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और पूर्व सैनिक रामसहाय वर्मा से बातचीत की।

बातचीत के दौरान पुलिस अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। इसके बाद रामसहाय वर्मा ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की।

परिवार को न्याय की उम्मीद

धरना समाप्त करने के बाद रामसहाय वर्मा ने कहा कि आरोपी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया है और अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इतने लंबे समय तक धरना देना परिवार के लिए बेहद कठिन रहा, लेकिन बेटे के लिए न्याय की मांग को लेकर वे डटे रहे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा ने भी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी सोएब खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई करेगी।

धरना समाप्त होने के दौरान कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान युवा लोकदल के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद, गजानंद सैनी, हरिराम मीणा (तहसील अध्यक्ष, मीणा समाज), सुरज्ञान सिंह मीणा (जिला सचिव, अखिल भारतीय आदिवासी समाज), सुरेंद्र सैनी (जिला अध्यक्ष, बीएसपी), जयप्रकाश जाखड़, लीलाधर सैनी, सतपाल भारती, शुभम चोपड़ा, जे पी वर्मा, विनोद मीणा, जेपी त्वीनवाल, श्रीचंद सैनी, शिवपाल फण्डा और बाबूलाल सैनी मौजूद रहे।

Related Articles