पलसाना हाईवे पर पलटी चोरी की कार:रींगस से स्विफ्ट चुराकर भागे दो बदमाश गिरफ्तार
पलसाना हाईवे पर पलटी चोरी की कार:रींगस से स्विफ्ट चुराकर भागे दो बदमाश गिरफ्तार
पलसाना : सीकर जिले के पलसाना में एक चोरी की स्विफ्ट कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। रींगस से चुराई गई इस कार के दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। यह घटना रींगस कस्बे के कार बाजार में हुई, जहां से हरलाल यादव की स्विफ्ट कार दो युवकों ने चुराई थी। चोरी की सूचना तुरंत सीकर कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद अखैपुरा टोल पर नाकाबंदी की गई।
इसके बाद आरोपी ठीकरिया स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कार में पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल पंप मैनेजर कृष्ण जिंजवाड़िया को चोरी की सूचना मिलते ही उन्होंने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने का भी प्रयास किया।
रानोली पुलिस भी सक्रिय हो गई और ग्रामीणों ने भी आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। तेज रफ्तार में भागते समय पलसाना के पास हाईवे पर आरोपियों ने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद दोनों आरोपी कार छोड़कर भागने लगे। हालांकि, बधाला की ढाणी के ग्रामीण बिजू जिंजवाड़िया और कैलाश बिजारणिया सहित अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर रींगस एएसपी दीपक कुमार गर्ग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2079700

