युवक ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड किया:रींगस-खाटू मार्ग पर पेड़ से लटका मिला, पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी
युवक ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड किया:रींगस-खाटू मार्ग पर पेड़ से लटका मिला, पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी
खंडेला : सीकर जिले के रींगस-खाटू मार्ग पर लाखनी मोड़ के समीप एक खेत में एक अज्ञात युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। इससे यह अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले शराब का सेवन किया होगा। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। एएसआई अमर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2079699

