हनुमानगढ़ी में 76वें हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ:मूर्तियों का विशेष श्रृंगार किया, बुधवार को होगा राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन
हनुमानगढ़ी में 76वें हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ:मूर्तियों का विशेष श्रृंगार किया, बुधवार को होगा राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के हनुमानगढ़ी सत्संग संस्था द्वारा दो दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव का 76वां संस्करण शुरू हो गया है। पुजारी सुनील शर्मा के सानिध्य में हनुमान जी की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक और केसरी सिंदूर अनुलेपन कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
प्रतिमाओं को आकर्षक पोशाक पहनाकर श्रृंगार किया
संस्था के अध्यक्ष महावीर प्रसाद स्वामी और महामंत्री प्रदीप कुमार सुरोलिया ने बताया- सुबह डॉ. अमित कुमार मेहरड़ा के सौजन्य से हनुमान जी, राम दरबार और राधाकृष्ण दरबार सहित मंदिर की सभी प्रतिमाओं को नई आकर्षक पोशाक पहनाकर विशेष श्रृंगार किया गया।
इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदीप कुमार सुरोलिया, इंद्राज सैनी, शंकर लाल बबेरवाल, रामावतार वर्मा, कैलाश स्वामी, मुरारी लाल सोनी, पवन कुमार शर्मा, दीपक भार्गव, रामनिवास सैनी, संदीप सोनी, शुभम सोनी, राहुल सैनी, चौथमल कुमावत, तरुण सुरोलिया सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाआरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
1 अप्रैल को हास्य कवि सम्मेलन होगा
संस्था पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर 1 अप्रैल को रात्रि 8:30 बजे से एक राष्ट्रीय हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभक्ति के कवि रुद्र प्रताप रुद्र (भोपाल), हास्य कवि संजीव सजल (भीलवाड़ा), मनीष सुखवाल (मांडलगढ़), अंतरराष्ट्रीय हास्य गीतकार लोकेश महाकाली (नाथद्वारा) और मंच संचालक हरीश हिंदुस्तानी सहित कई प्रसिद्ध कवि अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079716

