[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंदिर भूमि पर अतिक्रमण का आरोप:महंत ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानापाटनराजस्थानराज्यसीकर

मंदिर भूमि पर अतिक्रमण का आरोप:महंत ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की

मंदिर भूमि पर अतिक्रमण का आरोप:महंत ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

पाटन : पाटन क्षेत्र के बक्शीपुरा गांव में स्थित श्री ठाकुरजी सीताराम जी मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए महंत बलबीर दास ने सोमवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जबरन फसल बोने का आरोप

ज्ञापन में बताया गया है कि राजस्व ग्राम बक्शीपुरा, पटवार हल्का घासीपुरा में स्थित खाता संख्या 39 की भूमि खसरा नंबर 520 से 552 और 587 (कुल 29 किता, रकबा 9.7600 हेक्टेयर) मंदिर श्री ठाकुरजी सीताराम जी के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज है। महंत बलबीर दास ने आरोप लगाया है कि बक्शीपुरा निवासी कुछ लोगों ने मंदिर माफी की इस भूमि पर जबरन चना, गेहूं और सरसों की फसल बो रखी है। महंत के अनुसार, वे इस भूमि को हड़पना चाहते हैं।

महंत ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें मंदिर का महंत नियुक्त किया है और उनकी जिम्मेदारी मंदिर की देखभाल व धार्मिक सेवा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह मंदिर परिसर में घूम रहे थे, तो दूसरे पक्ष ने उन्हें वहां से भगाने की धमकी दी और मारपीट या गंभीर वारदात करने की आशंका जताई।

गलत तरीके से देवस्थान विभाग, उदयपुर से रजिस्ट्रेशन करवाने का आरोप

महंत ने यह भी बताया कि पहले मंदिर जर्जर अवस्था में था और कोई महंत नहीं था, जिसका जीर्णोद्धार ग्रामीणों के सहयोग से करवाया गया था। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इन व्यक्तियों ने गलत तथ्य पेश कर मंदिर माफी की भूमि का फर्जी तरीके से देवस्थान विभाग, उदयपुर से रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है, जबकि उनका मंदिर के संबंध में कोई सहयोग या पुजारी का पद नहीं है। महंत ने एडीएम से निवेदन किया है कि मंदिर माफी की भूमि से अतिक्रमण हटवाया जाए और देवस्थान विभाग, उदयपुर से करवाए गए फर्जी रजिस्ट्रेशन को निरस्त किया जाए।

Related Articles