रींगस में 190 नशे के कैप्सूल जब्त:पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, मेडिकल संचालक भी पकड़ा
रींगस में 190 नशे के कैप्सूल जब्त:पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, मेडिकल संचालक भी पकड़ा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : सीकर जिले के रींगस थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 190 प्रतिबंधित टर्माडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। मामले में एक मेडिकल संचालक को भी पकड़ा गया है, जो इन कैप्सूलों की सप्लाई करता था।
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को आसूचना अधिकारी विजय कुमार मीणा और कमलेश कुमार के माध्यम से मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि एक युवक बीकानेर बस स्टैंड पर प्रतिबंधित टर्माडोल कैप्सूल लेकर पहुंचा है और उन्हें सप्लाई करने की फिराक में है।
बस स्टैंड पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ा
सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया। पुलिस ने बीकानेर बस स्टैंड क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके पास से 120 खुले कैप्सूल और सात टेबलेट पत्ते बरामद हुए। बरामद दवाओं का कुल वजन 108.36 ग्राम पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी शशि चौधरी (31) पुत्र हरिसिंह निवासी मालाकाली के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मेडिकल संचालक की भूमिका आई सामने
मामले की जांच कर रहे सदर पुलिस थाना खाटूश्यामजी के अधिकारी अमित नागोरा ने बताया कि आरोपी शशि चौधरी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए। पूछताछ में सामने आया कि वह रींगस के भैंरूजी मोड़ स्थित कान्हा मेडिकल पर काम करता है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मेडिकल मालिक विक्रम सिंह बिजरनियां (30) पुत्र जगदीश प्रसाद जाट निवासी मालाकाली से टर्माडोल कैप्सूल लेकर वाहन चालकों को सप्लाई करने के लिए बीकानेर बस स्टैंड पहुंचा था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मेडिकल संचालक विक्रम सिंह बिजरनियाँ को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने सतर्कता के साथ काम करते हुए नशे के अवैध कारोबार का खुलासा किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2079133


