[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रशासन से पांचवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा, लंबोर टोल विवाद पर धरना जारी रहेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

प्रशासन से पांचवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा, लंबोर टोल विवाद पर धरना जारी रहेगा

प्रशासन से पांचवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा, लंबोर टोल विवाद पर धरना जारी रहेगा

सादुलपुर : राजगढ़-झुंझुनूं स्टेट हाईवे स्थित लंबोर बड़ी टोल प्लाजा को लेकर चल रहा ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। टोल संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच पांचवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही, जिसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।

एसडीएम कार्यालय में एसडीएम डॉ. मनीन खेमादा की मध्यस्थता में हुई वार्ता में राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी सीकर के अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) एवं परियोजना निदेशक विकास गोयल, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, संघर्ष समिति की ओर से किसान सभा अध्यक्ष कुरड़ा राम, मुनेश पूनिया, सोनू जिलोवा, रामसिंह सहारण, अशोक पूनिया, मनीष पुरी, रामनिवास लांबा, नौजवान सभा के अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह चाकर, स्कूल यूनियन से डॉ. दीपचंद साहू, नरेश, सत्यवीर, चरण सिंह कानला व जयवीर जोपड़ा सहित कई प्रतिनिधि शामिल हुए।

वार्ता के दौरान किसानों ने अपनी मांगों को विस्तार से रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की मांग की, लेकिन प्रशासन और टोल प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिलने के कारण सहमति नहीं बन पाई और बैठक बिना नतीजे के समाप्त हो गई।

इसके बाद संघर्ष समिति ने धरना और आंदोलन को जारी रखने के साथ ही आने वाले दिनों में इसे और तेज करने का ऐलान किया। समिति ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक टोल के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।

धरने में कामरेड प्रभुदयाल गोयल, हेतराम गोदारा, अमर सिंह कानासर, रामस्वरूप जांगिड़, प्यारेलाल मालाणा, बलवान कालाना और कमल काजला सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles