[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में इस्लाहे मुआसरा और तालीमी कार्यक्रम आज, इकरा हसन, मुनव्वर व मौलाना उस्मान होंगे शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में इस्लाहे मुआसरा और तालीमी कार्यक्रम आज, इकरा हसन, मुनव्वर व मौलाना उस्मान होंगे शामिल

झुंझुनूं में इस्लाहे मुआसरा और तालीमी कार्यक्रम आज, इकरा हसन, मुनव्वर व मौलाना उस्मान होंगे शामिल

झुंझुनूं : सामाजिक संस्था मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट की ओर से रविवार को कर्बला मैदान में इस्लाहे मुआसरा और तालीमी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिष्ठित वक्ता और अतिथि शामिल होकर शिक्षा, सामाजिक सुधार, नैतिकता, युवाओं के मार्गदर्शन तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में कैराना (उत्तर प्रदेश) से सांसद चौधरी इकरा हसन, पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी और देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर मुनव्वर जमा शामिल होंगे।

कार्यक्रम में समाज में सुधार, शिक्षा के महत्व और तालीम को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार जुटे हुए हैं।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना तथा सामाजिक एकता एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करना है। कार्यक्रम का संदेश है कि “तालीम ही कामयाबी की सीढ़ी है और अच्छा अख़लाक़ समाज की रूह है।” मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाएं और शिक्षा एवं सामाजिक सुधार के इस अभियान का हिस्सा बने ।

Related Articles