[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू में तेज बारिश से खेतों में नुकसान:सैकड़ों पेड़ धराशायी, खरीफ फसलें प्रभावित, किसानों की बढ़ी मुश्किलें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू में तेज बारिश से खेतों में नुकसान:सैकड़ों पेड़ धराशायी, खरीफ फसलें प्रभावित, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

घांघू में तेज बारिश से खेतों में नुकसान:सैकड़ों पेड़ धराशायी, खरीफ फसलें प्रभावित, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

घांघू : घांघू गांव में शुक्रवार देर शाम आई तेज आंधी और तूफानी बरसात से खेतों में भारी नुकसान हुआ है। गांव की दक्षिणी दिशा के खेतों में सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए और खेतों की सुरक्षा के लिए लगाई गई बाड़ भी उड़ गई। तूफानी बरसात के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई बुरी तरह प्रभावित हुई। कई खेतों में उगती हुई फसलों पर बरसाती पानी के साथ मिट्टी चढ़ गई, जिससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा।

किसानों के अनुसार, इस नुकसान के कारण उन्हें दो से तीन बार तक बुवाई करनी पड़ी है। जून माह में अब तक लगभग दस दिन अच्छी बरसात हो चुकी है, जिसने फसलों के उगने की प्रक्रिया को प्रभावित किया है। गांव घांघू के किसान हनुमान प्रजापत, देवकरण जांगिड़, रामनिवास रेवाड़, प्रेमचंद बरड़, अमित प्रजापत, नानूराम दर्जी, सुरेश दर्जी, प्रहलाद नारनोलिया और जयलाल मांझु ने बताया कि शुक्रवार शाम की आंधी ने खेतों में तबाही मचा दी। सैकड़ों छोटे-बड़े पेड़ टूट गए और बाड़ उड़ गई।

किसानों ने बताया कि तूफानी बरसात से खेतों में पानी भर जाने के कारण बोई गई खरीफ फसलें खराब हो गईं। इस वर्ष जून माह में हुई लगातार बरसात उगती फसलों के लिए घातक साबित हुई है, जिससे किसानों को बार-बार बुवाई करनी पड़ रही है।

Related Articles