गाय को बचाने की कोशिश में तारबंदी में घुसी बाइक:तीन युवक गंभीर घायल, दो हायर सेंटर रेफर; तारानगर में हादसा
गाय को बचाने की कोशिश में तारबंदी में घुसी बाइक:तीन युवक गंभीर घायल, दो हायर सेंटर रेफर; तारानगर में हादसा
तारानगर : चूरू के तारानगर क्षेत्र में सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में एक बाइक बेकाबू होकर खेत की तारबंदी में जा घुसी।हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पहले तारानगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया, जबकि एक का इलाज डीबी अस्पताल में जारी है।
अचानक सामने आई गाय, बिगड़ा संतुलन
जानकारी के अनुसार, ढाणी कुम्हारान निवासी 17 वर्षीय अमित कुमार, 18 वर्षीय राजेश कुमार और 16 वर्षीय सोनू लाल खां की ढाणी स्थित खेत से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में बाइक चला रहा युवक संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क से उतरकर खेत की तारबंदी में जा घुसी।
ग्रामीणों ने पहुंचाई अस्पताल
हादसे के बाद खेत में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को निजी वाहन से तारानगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दो युवकों को हायर सेंटर किया रेफर
डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने तीनों का इलाज शुरू किया। जांच के बाद सोनू और राजेश की हालत गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अमित कुमार का इलाज डीबी अस्पताल में जारी है।
सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन
घायल अमित कुमार ने हादसे की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंच गए और घायलों की कुशलक्षेम जानने में जुट गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2230052

