[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

17 दिन बाद फिर मिली पासपोर्ट कार्यालय व पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

17 दिन बाद फिर मिली पासपोर्ट कार्यालय व पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

17 दिन बाद फिर मिली पासपोर्ट कार्यालय व पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

चूरू : जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को 17 दिन बाद एक बार फिर मुख्य डाकघर में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल मिलते ही कोतवाली पुलिस और जिला विशेष शाखा तुरंत सक्रिय हो गई। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे परिसर को खाली कराकर गहन जांच की गई।

शहर कोतवाल सुखराम चोटिया के अनुसार, आरपीओ कार्यालय की ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें पोस्ट ऑफिस और उसके परिसर में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को “10 जहरीले बम” से उड़ाने की बात कही गई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और विशेष शाखा की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर की मदद से पूरे परिसर की बारीकी से जांच की गई। हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। एहतियात के तौर पर कर्मचारियों और आमजन को बाहर निकाल दिया गया था। जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य हुई और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

पहले भी मिल चुकी है धमकी
इससे पहले 10 मार्च को भी आईएसआई हैंडलर के नाम से ईमेल के जरिए चूरू पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस समय भी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिसर खाली कराया था और जांच की थी, लेकिन तब भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

Related Articles