[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में मातृ शोक: विधायक प्रत्याशी मनोज घुमरिया की माताजी का निधन, अंतिम संस्कार संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiखेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में मातृ शोक: विधायक प्रत्याशी मनोज घुमरिया की माताजी का निधन, अंतिम संस्कार संपन्न

खेतड़ी में मातृ शोक: विधायक प्रत्याशी मनोज घुमरिया की माताजी का निधन, अंतिम संस्कार संपन्न

खेतड़ी : क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी मनोज घुमरिया के घर शोक का माहौल है। उनकी पूजनीय माताजी स्वर्गीय सरस्वती देवी का 27 मार्च 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

स्वर्गीय सरस्वती देवी एक आदर्श महिला के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने परिश्रम, त्याग और समर्पण के साथ अपने परिवार का पालन-पोषण करते हुए बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई। उनके संस्कारों का ही परिणाम है कि उनके परिवार के सदस्य आज प्रशासनिक सेवाओं और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

शनिवार, 28 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव दहरवाला, संजय नगर (खेतड़ी) में किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शोकाकुल परिवार में उनके पुत्र कैलाश घुमरिया (पूर्व प्रधान मुख्य आयुक्त आयकर), सरदारमल घुमरिया (पूर्व सरपंच), बनवारी लाल घुमरिया, हवासिंह घुमरिया (आईपीएस, एडीजी), मनोज घुमरिया (विधायक प्रत्याशी) और महिपाल सिंह घुमरिया (अपर आयुक्त, सीजीएसटी) सहित समस्त घुमरिया परिवार शामिल हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।

Related Articles