[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के सोमासर में गेहूं की फसल में आग:16 बीघा में खड़ी थी फसल, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के सोमासर में गेहूं की फसल में आग:16 बीघा में खड़ी थी फसल, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

सरदारशहर के सोमासर में गेहूं की फसल में आग:16 बीघा में खड़ी थी फसल, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र के सोमासर गांव की रोही में किसान पनाराम सारण के खेत में आग लग गई। घटना में करीब 16 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के किसान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। धनाराम सारण, मघाराम सोनी, तोलाराम मुहाल और रामकरण देपन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहयोग किया।

तहसीलदार बोले-सर्वे कराया जाएगा

सरदारशहर तहसीलदार रतन लाल मीणा ने बताया-फसल को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए संबंधित पटवार मंडल के गिरदावर और पटवारी द्वारा सर्वे करवाया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार के नियमानुसार किसानों को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में नुकसान को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Related Articles