बीदासर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे रहेगी बिजली कटौती
मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली सप्लाई रहेगी बाधित
बीदासर : विद्युत विभाग द्वारा रख-रखाव कार्य के चलते क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता मुकेश कुमार कुम्भकार ने बताया की 28 मार्च 2026 शनिवार को प्रातः 08:05 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन पारेवड़ा व भासीना से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान पारेवड़ा, ईयारा, ऊंटालड, गुन्दूसर, गेडाप, उडवाला, भासीना, करेजड़ा, तेलाप, बाधसरा व नाबासर सहित आसपास के गांव प्रभावित रहेंगे।
29 मार्च 2026 रविवार के प्रातः 07:05 बजे से 10:30 बजे तक 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन बीदासर से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान बीदासर, सांडवा, बेरासर, नाडिया ताल, रामदेवरा, धनेरु, बरजांगसर व ढाणी कालेरान सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। विभाग ने बताया कि यह कटौती आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है। कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076177


