[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिव्यांगजनों ने समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दिव्यांगजनों ने समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दिव्यांगजनों ने समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। रॉयल विकलांग विकास संस्थान, चूरू के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम यह ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस दौरान जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा स्वयं अपने चैंबर से बाहर आकर दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं, जिससे उपस्थित लोगों ने सराहना की।

अख्तर खान ने बताया कि पिछले आठ महीनों से दिव्यांगजनों की पालनहार योजना की राशि बकाया है, वहीं पेंशन भी पिछले तीन महीनों से नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि अधिकांश दिव्यांगजन रोजगार के अभाव में आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, इसलिए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

इसके साथ ही ज्ञापन में कॉक्लियर इम्प्लांट से जुड़े बच्चों को बाल संबल योजना में शामिल करने की भी मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सफीक कुरैशी (मीडिया प्रभारी), जाहिर अब्बास, सद्दाम हुसैन, कालू मोहम्मद, प्रमोद शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles