चूरू रेलवे स्टेशन पर भामाशाह तोलाराम कोठारी की नाम पट्टिका नहीं हटाने की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
चूरू रेलवे स्टेशन पर भामाशाह तोलाराम कोठारी की नाम पट्टिका नहीं हटाने की मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित चूरू रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरखाना भवन में लगी स्वर्गीय सेठ तोलाराम जी कोठारी की स्मृति पट्टिका को यथावत रखने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि मुसाफिरखाना भवन का निर्माण स्व. सेठ तोलाराम जी कोठारी के परिजनों द्वारा करवाकर रेलवे को भेंट किया गया था। निर्माण के बाद से ही भवन पर उनके नाम की पट्टिका लगी हुई है, जो वर्षों से मौजूद है। वर्तमान में अमृत योजना के तहत भवन का नवीनीकरण कार्य चल रहा है, जिससे पट्टिका हटाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
चूरूवासियों ने मांग की है कि उक्त नाम पट्टिका को यथावत रखा जाए, ताकि भामाशाहों के योगदान का सम्मान बना रहे और भविष्य में भी समाजसेवी क्षेत्रीय विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहें।
यह ज्ञापन अश्विनी वैष्णव (रेल मंत्री, भारत सरकार) के नाम पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के माध्यम से भेजा गया। साथ ही मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, जिला कलेक्टर चूरू एवं विधायक हरलाल सारण को भी प्रतिलिपि प्रेषित की गई।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष बाबू इस्माइल (पूर्व पार्षद) एवं जमरदीन तेली (सचिव, तारानगर) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076177


