[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में युवती से होटल में रेप:अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल, शादी समारोह में हुई थी मुलाकात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में युवती से होटल में रेप:अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल, शादी समारोह में हुई थी मुलाकात

सीकर में युवती से होटल में रेप:अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल, शादी समारोह में हुई थी मुलाकात

सीकर : सीकर जिले में 32 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने होटल में ले जाकर युवती के साथ रेप किया। इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह साल 2023 में एक शादी समारोह में गई हुई थी। यहां पर उसकी मुलाकात दूसरे जिले के रहने वाले एक युवक से हुई। बाद में उस युवक ने सोशल मीडिया के जरिए बातचीत करना शुरू कर दिया। बातचीत बढ़ने के बाद युवक ने युवती को मिलने के लिए अपने जिले में बुलाया।

नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश

जब युवती आरोपी युवक के जिले में पहुंची तो आरोपी उसे एक होटल में लेकर गया। वहां किसी पीने की चीज में आरोपी ने नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को दे दिया। इसके बाद युवती को होश नहीं रहा। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी युवक, युवती को अपने साथ कमरे में ले गया और वहां रेप किया। आरोपी युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। जब युवती को होश आया तो उसे पूरी घटना के बारे में पता चला।

अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म

अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवक ने कई बार युवती के साथ अलग-अलग जगह रेप किया। इतना ही नहीं अपने तीन परिचित लोगों के जरिए आरोपी युवक ने युवती को ब्लैकमेल करके उससे कई बार रुपए भी मंगवाए। घटना स्थल दूसरे जिले का होने के चलते सीकर पुलिस ने मुकदमा वहां ट्रांसफर कर दिया है।

Related Articles