सीकर में हर्ष पर्वत पर स्टंट, गाड़ियां दौड़ाई:वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जब्त किया, एमवी एक्ट में मामला दर्ज
सीकर में हर्ष पर्वत पर स्टंट, गाड़ियां दौड़ाई:वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जब्त किया, एमवी एक्ट में मामला दर्ज
सीकर : सीकर के हर्ष पर्वत पर गाड़ियों का स्टंट करते हुए और गाड़ियों को दौड़ाने का वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गाड़ियों को जब्त कर लिया। इनके खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

सदर थाना SHO इंद्रराज मरोड़िया के अनुसार सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। वीडियो में कई गाड़ियां स्टंट करती हुई नजर आ रही थी। इसके अलावा वीडियो में गाड़ियों को दौड़ाया जा रहा था। ऐसे में गाड़ियों के नंबर के आधार पर करीब आधा दर्जन गाड़ियों को एमवी एक्ट में जब्त किया गया है।
मरोड़िया ने बताया कि इस तरह से गाड़ियों से स्टंट करना अपराध है। यदि आगे भी कोई इस तरह की लापरवाही करता है तो एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। पहले भी कई बार इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है।

रास्ते में कई घुमाव
बता दें कि हर्ष पर्वत की ऊंचाई करीब 3100 फीट है। मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क के दौरान रास्ते में कई ऐसे घुमाव है जहां सड़क किनारे काफी ज्यादा गहराई है। इसके बावजूद भी लोग इस तरह से स्टंट करने से बाज नहीं आते।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2074709


