खादरा-निमोद बाईपास पर सीसी रोड में घटिया सामग्री का आरोप:ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी व PWD अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा
खादरा-निमोद बाईपास पर सीसी रोड में घटिया सामग्री का आरोप:ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी व PWD अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा
नीमकाथाना : नीमकाथाना के खादरा निमोद बाईपास पर हाल ही में बनी सीसी सड़क की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल उठ हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और अधूरे काम का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसे लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि शिव मंदिर से लेकर खादरा टॉवर तक बनी इस सीसी सड़क के दोनों ओर समतलीकरण के लिए मोहरम मिट्टी की जगह केवल साधारण मिट्टी डाली जा रही है। उनका यह भी आरोप है कि सड़क आधी-अधूरी बनाई गई है।
प्रकाश सैनी, सुंडाराम, एडवोकेट राजूराम सैनी और देशराज सहित कई ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सड़क की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाकर उसकी पूरी चौड़ाई सुनिश्चित की जाए और गुणवत्ता की गहन जांच की जाए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2074642


