4 जिलों के NCC-कैडेट्स को ट्रेनिंग दे रहे आर्मी जवान:रॉकेट लांचर का करवाया अभ्यास, युद्ध में काम आने वाले हथियारों की दी जानकारी
4 जिलों के NCC-कैडेट्स को ट्रेनिंग दे रहे आर्मी जवान:रॉकेट लांचर का करवाया अभ्यास, युद्ध में काम आने वाले हथियारों की दी जानकारी
अलवर : 9 राज बटालियन NCC अलवर की ओर से 12 दिवसीय आर्मी अटैचमेंट कैंप चल रहा है। इटाराना कैंट में आर्मी रेजीमेंट के साथ चल रहे कैंप में कैडेट्स को आर्मी की दिनचर्या, युद्ध में प्रयोग किए जाने वाले हथियार, टैंक और गन की जानकारी दी जा रही है। कैडेट्स रॉकेट लांचर से लेकर ड्रोन तक की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
कैंप में कुल 81 कैडेट्स शामिल
9 राज बटालियन के कमान अधिकारी ने बताया कि इस कैंप में कैडेट्स को ड्रिल, ऑप्टिकल्स, रॉक क्लाइंबिंग, क्वार्टर गार्ड विजिट, गार्ड माउंटिंग, कोत , विजिट रेजिमेंट इंस्टीट्यूट, स्नाइपर, रॉकेट लॉन्चर, ड्रोन ट्रेनिंग शामिल है।
कैंप में साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरूकता, एक्सपा टीम की ओर से कैडेट्स में लीडरशिप एवं पर्सनेलिटी डवलपमेंट, ARO की ओर से आर्म्ड फॉर्स में भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
कैंप में 9 राज बटालियन एनसीसी अलवर, 3 राज बटालियन एन सी सी जयपुर, 1 राज आर्म्ड स्क्वाड्रन एन सी सी जयपुर, 8 राज बटालियन एन सी सी जयपुर, 1 राज इंडेप्ट कंपनी पिलानी, 1 राज सी टी आर पिलानी जयपुर, 2 राज बटालियन एनसीसी चूरू, 1 राज बटालियन एन सी सी जयपुर के कुल 81 कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2074638


