[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेडिकल टीम की शानदार जीत, 120 रनों से वन विभाग को हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेडिकल टीम की शानदार जीत, 120 रनों से वन विभाग को हराया

मेडिकल टीम की शानदार जीत, 120 रनों से वन विभाग को हराया

खेतड़ी नगर :  केसीसी के नेहरू मैदान में चल रही आठ दिवसीय स्वामी विवेकानंद इंटर डिपार्मेंट डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबले रोमांचक रहे।

मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मेडिकल विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 3 विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में वन विभाग की टीम 90 रन पर ही ऑल आउट हो गई, जिससे मेडिकल टीम ने 120 रनों से शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

मेडिकल टीम की ओर से अभिषेक ने 21 गेंदों में 62 रन (4 छक्के, 8 चौके), सतीश गुर्जर ने 25 गेंदों में नाबाद 59 रन तथा डॉ. महेंद्र सैनी ने 48 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सुभाष, डॉ. महेंद्र सैनी और प्रदीप ने दो-दो विकेट लिए। अभिषेक को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले खेले गए मुकाबले में नगरपालिका टीम ने जलदाय विभाग को 5 विकेट से हराया। जलदाय विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए, जबकि नगरपालिका ने 8.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में उमाशंकर को 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर एसडीएम सुनील चौहान, डीएसपी जुल्फिकार अली, तहसीलदार सुनील मील सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन 30 मार्च को होगा।

Related Articles