[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की अचानक मौत:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में कर रहे थे आराम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की अचानक मौत:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में कर रहे थे आराम

चूरू में ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की अचानक मौत:तबीयत बिगड़ने पर पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में कर रहे थे आराम

चूरू : चूरू पुलिस लाइन में कार्यरत एक कॉन्स्टेबल की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कोतवाली थाने की सब इंस्पेक्टर कमला ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के भादरा इलाके के गांव भाड़ी मोड़ निवासी सुरेंद्र कुमार जाट (38) चूरू पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ड्यूटी से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

मृतक के चाचा हरदत्त (63) ने रिपोर्ट में बताया कि सुरेंद्र कुमार चूरू पुलिस लाइन में तैनात थे। ड्यूटी से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके कारण वह पुलिस लाइन स्थित अपने क्वार्टर में आराम कर रहे थे।

साथियों ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

तबीयत ज्यादा खराब होने पर साथियों ने उन्हें तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

6 महीने से पुलिस लाइन में थे पोस्टेड

कॉन्स्टेबल सुरेंद्र की 2 अक्टूबर 2008 को राजस्थान पुलिस में नौकरी लगी थी, पहली पोस्टिंग बीकानेर में थी। 22 अगस्त 2019 को चूरू ट्रांसफर होकर आये थे। इसके बाद काफी समय तक सिधमुख रहे। पिछले करीब 6 महीने से चूरू पुलिस लाइन में पोस्टेड थे।

नौकरी लगने से 5 साल पहले इनकी शादी साल 2003 में शर्मिला से हुई थी। इनके 3 बच्चे है, जिनमें बड़ी बेटी 16 साल की, दूसरे नंबर का बेटा 14 साल का और सबसे छोटी बेटी 11 साल की है।

Related Articles