लक्ष्मणगढ़ में गैस एजेंसियों की बुकिंग-वितरण व्यवस्था जांची:एसडीएम ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता के दिए निर्देश; अनावश्यक बुकिंग न करने की अपील
लक्ष्मणगढ़ में गैस एजेंसियों की बुकिंग-वितरण व्यवस्था जांची:एसडीएम ने किया निरीक्षण, पारदर्शिता के दिए निर्देश; अनावश्यक बुकिंग न करने की अपील
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बुधवार को एसडीएम मोहर सिंह मीणा ने थानाधिकारी राजाराम लेघा के साथ एजेंसियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने शहर मुख्यालय पर संचालित तीनों गैस एजेंसियों का दौरा किया। उन्होंने बुकिंग व्यवस्था, गैस सिलेंडरों के उपलब्ध स्टॉक और वितरण प्रक्रिया की गहनता से जांच की। इस दौरान लंबी कतारों में खड़े उपभोक्ताओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया।

एसडीएम ने गैस गोदामों में पहुंचकर सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन किया और स्टॉक रजिस्टर का मिलान कराया। उन्होंने एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखें। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम मोहर सिंह मीणा ने आमजन से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से गैस बुकिंग न करवाएं। उन्होंने कहा कि केवल आवश्यकता के अनुसार ही बुकिंग कर सिलेंडर लेने आएं, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान थानाधिकारी राजाराम लेघा के साथ पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। उन्होंने एजेंसियों पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073926

