[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस ने किए तीन राउंड-फायर:नाकाबंदी में आमने-सामने के बाद बदमाश ने थार गाड़ी से मारी थी टक्कर; सुनसान जगह छोड़कर भागा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस ने किए तीन राउंड-फायर:नाकाबंदी में आमने-सामने के बाद बदमाश ने थार गाड़ी से मारी थी टक्कर; सुनसान जगह छोड़कर भागा

सीकर में हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस ने किए तीन राउंड-फायर:नाकाबंदी में आमने-सामने के बाद बदमाश ने थार गाड़ी से मारी थी टक्कर; सुनसान जगह छोड़कर भागा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की थार गाड़ी का पीछा किया। हिस्ट्रीशीटर महेंद्र फोगावट ने पुलिस को जान से मारने की नीयत से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की थार को पंक्चर करने के लिए तीन राउंड फायर भी किए। लेकिन गाड़ी तेज स्पीड में होने की वजह से गोली टायर पर नहीं लग पाई। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। बाद में उसने सुनसान जगह अपनी गाड़ी को छोड़ दिया।

पुलिस को थार गाड़ी से एमडी और अफीम मिली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामला 23 मार्च की रात करीब 10:25 बजे का है।

सदर पुलिस से बचने के दौरान बदमाश महेंद्र की गाड़ी का आगे का कांच टूट गया। इसी गाड़ी से पुलिस को अफीम और एमडी मिली।
सदर पुलिस से बचने के दौरान बदमाश महेंद्र की गाड़ी का आगे का कांच टूट गया। इसी गाड़ी से पुलिस को अफीम और एमडी मिली।

विरोधी गैंग पर हमला करने की फिराक में था बदमाश

सीकर के सदर थाना SHO इंद्रराज मरोड़िया ने बताया- 23 मार्च की रात करीब 10:25 बजे गश्त करते हुए नानी चौराहा पर पहुंचा। यहां पुलिस थाने की दूसरी टीम मिली। इसमें से दो पुलिसकर्मियों को अपने साथ लिया। करीब 11:30 बजे कॉन्स्टेबल नेमीचंद को इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर महेंद्र फोगावट सफेद रंग की थार गाड़ी लेकर बदमाशों के साथ सेवद से नानी चौराहे की तरफ आ रहा है।

महेंद्र और उसके साथियों के पास हथियार और अवैध मादक पदार्थ हैं। महेंद्र ने गैंग बना रखी है। गैंग में संजय धायल, आनंद शर्मा, संदीप पिलानिया, सुनील पांड्या, बृजेश गुर्जर और अन्य कई बदमाश हैं। गैंग सीकर के अलावा सालासर और डीडवाना में लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली का काम करती है। गैंग का मास्टरमाइंड महेंद्र एमडी के नशे में रहता है। वह विरोधी गैंग पर हमला करने की फिराक में घूम रहा है।

लगातार सूचना पर पुलिस करती रही पीछा

SHO इंद्रराज मरोड़िया ने बताया- 23 मार्च की रात करीब 11:45 बजे सदर पुलिस थाने की टीम ने चेलासी स्टैंड के पास नाकाबंदी की। करीब 10 मिनट बाद इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि महेंद्र सिहोट छोटी के रास्ते सीकर की तरफ आ गया है। ऐसे में कॉन्स्टेबल अनिल और रविराज को निजी गाड़ी से सीकर रवाना किया गया। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए कोतवाली पुलिस को महेंद्र की गाड़ी के बारे में सूचना दी गई।

इसी दौरान सूचना मिली कि महेंद्र की गाड़ी का मूवमेंट फतेहपुर रोड से बीकानेर की तरफ जाने वाली सड़क पर है। वह मोचीवाड़ा और सबलपुरा में एमडी ड्रग की सप्लाई करने के लिए जाता है। ऐसे में कॉन्स्टेबल अनिल और रविराज को साइंस कॉलेज भढाढर तिराहा की तरफ आने के लिए कहा गया। जैसे ही पुलिस थाने की टीम साइंस कॉलेज के सामने पहुंची तो वहां लोगों ने बताया कि संदिग्ध गाड़ी अभी यहां से गुजरी है।

नाकाबंदी के दौरान रोकने की कोशिश की, पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर

सीकर के सदर थाना SHO इंद्रराज मरोड़िया ने बताया- पुलिस टीम रात करीब 12:20 बजे दाना-पानी होटल के पास पहुंची तो वहां एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने बताया कि सफेद रंग की थार गाड़ी ढाका की ढाणी की तरफ गई है। ऐसे में कॉन्स्टेबल अनिल और रविराज को गाड़ी का पीछा करने के लिए कहा गया। करीब 12:30 बजे कच्चे रास्ते पर पुलिस को वह गाड़ी दिखाई दी। ऐसे में पुलिस ने गाड़ी आगे लगाकर हाथ से हिस्ट्रीशीटर महेंद्र की थार गाड़ी को रुकवाने का इशारा किया।

महेंद्र ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिस के वाहन को टक्कर मारते हुए अपनी गाड़ी बैक करके पीछे की तरफ दौड़ाई। बदमाश की गाड़ी के पीछे आ रहे कॉन्स्टेबल रविराज और अनिल ने भी अपनी गाड़ी को साइड में करके खुद का बचाव किया।

टायर पंक्चर करने के लिए किए तीन राउंड फायर

SHO इंद्रराज मरोड़िया ने बताया- मैंने बदमाश महेंद्र की गाड़ी को रुकवाने के लिए उसके टायर को पंक्चर करने के लिए तीन राउंड फायर किए। लेकिन महेंद्र की गाड़ी तेज स्पीड में होने से निशाना नहीं लग पाया और महेंद्र अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया।

सुनसान जगह मिली थार गाड़ी

फतेहपुर रोड पर 40 फीट रास्ते के पास सुनसान जगह लोगों ने मंगलवार रात सफेद रंग की थार गाड़ी देखी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लावारिस खड़ी मिली गाड़ी महेंद्र फोगावट की निकली। इसमें करीब 1-1 ग्राम एमडी और अफीम मिली। ऐसे में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके गाड़ी को जब्त कर लिया।

Related Articles