[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वास्थ्य कर्मियों के पद बहाली की मांग तेज:लक्ष्मणगढ़ अस्पताल कर्मियों ने पीएमओ को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

स्वास्थ्य कर्मियों के पद बहाली की मांग तेज:लक्ष्मणगढ़ अस्पताल कर्मियों ने पीएमओ को सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के पद बहाली की मांग तेज:लक्ष्मणगढ़ अस्पताल कर्मियों ने पीएमओ को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में सोमवार को नर्सिंग कर्मचारियों ने श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज एवं संलग्न अस्पताल में विभिन्न पदों को समाप्त किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार से इन पदों को पुनः बहाल करने की मांग करते हुए हेल्थ मिनिस्टर के नाम पीएमओ को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि अस्पताल में नर्स ग्रेड द्वितीय के 106, मेडिकल सोशल वर्कर के 3, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट का 1, लैब टेक्नीशियन के 30, फिजियोथेरेपिस्ट के 2, स्पीच थेरेपिस्ट का 1 और ट्यूटर के 8 पद स्वीकृत थे। इन पदों को बाद में राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत परिवर्तित कर दिया गया।

सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रामलाल ने बताया कि इन पदों को समाप्त या परिवर्तित करने से कार्यरत कर्मचारियों को स्थानांतरण सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अधिकांश कर्मचारी स्थानीय हैं और उनके बच्चों की शिक्षा भी यहीं चल रही है, ऐसे में अन्य स्थान पर भेजे जाने से उन्हें सामाजिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

कर्मचारियों ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि पूर्व में स्वीकृत नियमित पदों को पुनः बहाल किया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।

इस दौरान परमेश्वर लाल, मोहन लाल, उपेन्द्र, मनोज मिश्रा, महेंद्र, अबरार अहमद, सुमित्रा, मंजू ढाका, माया भास्कर, शाहीन, अशोक, रिछपाल और शारदा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles