[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के सरदारपुरा में पशु अस्पताल भवन का शिलान्यास:46.50 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के सरदारपुरा में पशु अस्पताल भवन का शिलान्यास:46.50 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल

पिलानी के सरदारपुरा में पशु अस्पताल भवन का शिलान्यास:46.50 लाख की लागत से बनेगा आधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल

पिलानी : पिलानी पंचायत समिति क्षेत्र की सुजडोला ग्राम पंचायत के सरदारपुरा गांव में राजकीय पशु अस्पताल भवन का शिलान्यास किया गया। ये भवन 46.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होगा, जिससे क्षेत्र के पशुपालकों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। कार्यक्रम धार्मिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।

जानकारी के अनुसार, इस पशु अस्पताल का नाम “विकास छोटा देवी नंदलाल तोखाराम मेमोरियल पशु अस्पताल” होगा। राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत राशि से बनने वाला ये अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसका उद्देश्य सरदारपुरा सहित आसपास के कई गांवों के पशुपालकों को उनके पशुओं के उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता को समाप्त करना है, जिससे उनके समय और धन की बचत होगी।

ग्रामीणों ने इस पहल को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र में एक पशु अस्पताल की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिलान्यास कार्यक्रम में आकाश गिरी महाराज, सुजडोला सरपंच कानू सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच सुमेर सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष होशियार सिंह, मान सिंह श्योराण, उम्मेद सिंह लाम्बा, सुखवीर सांगवान, सुखदेवाराम छापड़ा, लिखवा सरपंच बच्चन सिंह और पूर्व सरपंच सुरेश सैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इनके अलावा, रामकिशन, नाहर सिंह, कपूर सिंह, मंजीत श्योराण, अमरजीत श्योराण, सुरेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, जयसिंह कालेरा, जयवीर ढाका, राजेंद्र गढ़वाल, चंद्रपाल श्योराण, अशोक श्योराण, पूर्व सरपंच मंदरूप, ओमवीर लाम्बा, सत्यवीर धनखड़, ओमप्रकाश लाम्बा, नीटू लाम्बा, मान सिंह मेघवाल, आईदान सिंह छापड़ा, बलवान सांगवान, डॉ.विनोद चौधरी (बीकानेर), अमरजीत सांगवान, प्यारेलाल भाम्बू, विकास भाम्बू, बलवीर लाम्बा, डॉ.निश्चय सिंह, पशुधन निरीक्षक मेनपाल पूनियां और पशु परिचर सरोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles