पिस्टल की नोक पर स्टूडेंट्स ने किया कारोबारी का अपहरण:हाथ-पैर बांधकर फॉर्च्यूनर में लेकर घूमते रहे, 20 लाख फिरौती मांगी; 3 गिरफ्तार
पिस्टल की नोक पर स्टूडेंट्स ने किया कारोबारी का अपहरण:हाथ-पैर बांधकर फॉर्च्यूनर में लेकर घूमते रहे, 20 लाख फिरौती मांगी; 3 गिरफ्तार
झुंझुनूं : जयपुर से झुंझुनूं लौट रहे फर्नीचर कारोबारी का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बेलेनो गाड़ी में आए स्टूडेंट्स और उसके साथियों ने पिस्टल की नोक पर कारोबारी को उसी की फॉर्च्युनर में बंधक बना लिया और हाथ-पैर बांधकर पिछली सीट पर डाल दिया।मारपीट की, फिर कारोबारी से कैश और मोबाइल छीन लिया। कारोबारी के परिजनों को वॉटसएप कॉल कर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी।
अपहरण की घटना गुरुवार की शाम सीकर और झुंझुनूं के भोजासर के बीच हुई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हरियाणा के लोहारू से जेईई-मेंस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट समेत 3 आरोपियों को फॉर्च्युनर गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि बेलेनो गाड़ी में साथ चल रहे 2 साथी फरार हो गए।
चंगुल से व्यापारी और ड्राइवर को भी मुक्त करवाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी लक्ष्य ने ऑनलाइन गेमिंग में 25 लाख रुपए की रकम गंवा दी थी। उसकी मदद के लिए वारदात की थी।
जयपुर से झुंझुनूं लौटते समय किया अपहरण
डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि भोजासर निवासी फर्नीचर कारोबारी सुरेंद्र(60) अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से गुरुवार को जयपुर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। ड्राइवर महिपाल गाड़ी चला रहा था। सीकर और झुंझुनूं के भोजासर के बीच बेलेनो कार सवार 5 हथियारबंद बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। बदमाशों ने हवाई फायर कर दहशत फैलाई और पिस्टल की नोक पर सुरेंद्र और महिपाल को उनकी ही फॉर्च्यूनर में बंधक बना लिया।
चलती गाड़ी में मारपीट और 20 लाख की डिमांड की
बदमाशों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें पिछली सीट पर डाल दिया। रास्ते भर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। उनके पास मौजूद कैश और मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने कारोबारी के परिजनों को वॉटसएप पर कॉल किया और 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। वे कारोबारी और ड्राइवर को गाड़ी में बंधक बनाकर घूमते रहे।

हरियाणा की पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा
घबराए परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए झुंझुनूं पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क साधा। संदिग्ध गाड़ी की लोकेशन साझा की। लोहारू डीएसपी संजीव के नेतृत्व में डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ओवरब्रिज पहुंचा और जैसे ही संदिग्ध फॉर्च्यूनर आती दिखी, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।
खुद को घिरता देख बदमाश पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि बेलेनो में पीछे चल रहे 2 बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के पास से एक अवैध पिस्टल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, 2 सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, 4 मोबाइल फोन और 25 हजार कैश बरामद किया है।
तीनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक दिन की रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रोहित सीकर में जेईई मेंस की तैयारी कर रहा है। कृष देहरादून में बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। जबकि आरोपी नितिन सीकर में पीजी चलाता है। फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2070014


