[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जीण माता लक्खी मेले की ध्वज यात्रा:कस्बे से रवाना हुआ जत्था, माता के दरबार में चढ़ेगा खेतड़ी का निशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जीण माता लक्खी मेले की ध्वज यात्रा:कस्बे से रवाना हुआ जत्था, माता के दरबार में चढ़ेगा खेतड़ी का निशान

खेतड़ी में जीण माता लक्खी मेले की ध्वज यात्रा:कस्बे से रवाना हुआ जत्था, माता के दरबार में चढ़ेगा खेतड़ी का निशान

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में शनिवार को जीण माता के लक्खी मेले के लिए एक भव्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान कस्बे के मुख्य मार्गों से पैदल यात्रियों का एक जत्था जीण माता मंदिर के लिए रवाना हुआ। खेतड़ी कस्बे से ले जाया गया यह ध्वज जीण माता के दरबार में चढ़ाया जाएगा।

जीण माता खेतड़ी के राजा अजीत सिंह और उनके पूर्वजों की कुलदेवी हैं। खेतड़ी ठिकाने के समय में सबसे पहले खेतड़ी का निशान जीण माता को अर्पित किया जाता था, जिसके बाद ही मेले का शुभारंभ होता था। यह परंपरा आज भी पूरे क्षेत्र में निभाई जा रही है।

परंपरा के अनुसार, सबसे पहले कस्बे के मुख्य स्थानों पर रात्रि भजन संध्या का आयोजन कर जीण माता का डंका बजाया जाता है। इसके बाद, पहले नवरात्र को माता की पूजा के पश्चात कस्बे में भव्य ध्वज यात्रा और शोभायात्रा निकाली जाती है। इसके उपरांत, पैदल यात्रियों का जत्था जीण माता मंदिर के लिए प्रस्थान करता है। खेतड़ी से चली आ रही इस अनोखी परंपरा में सबसे पहले खेतड़ी का निशान जीण माता के मंदिर में चढ़ाया जाता है, जिसके बाद लक्खी मेले का विधिवत शुभारंभ होता है।

यह भी उल्लेखनीय है कि खेतड़ी नरेश राजा अजीत सिंह स्वामी विवेकानंद को भी जीण माता के दर्शन के लिए ले जाया करते थे। जब स्वामी विवेकानंद खेतड़ी आते थे, तो वे अक्सर राजा अजीत सिंह के साथ घोड़े पर सवार होकर जीण माता के दर्शन करने जाते थे।

शनिवार को निकाली गई भव्य शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बस स्टैंड, अंबे मार्केट, सब्जी मंडी, करोल बाजार, शनि मंदिर और अजीत अस्पताल से होते हुए जीण माता के लिए रवाना हुई। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने यात्रा में शामिल पैदल यात्रियों के जत्थे को रवाना किया और ध्वज के आगे धोक लगाई।

कस्बे के ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, लाला भगत, राम अवतार सैनी, शिवपाल, अशोक सैनी, सुल्तान सैनी, रविंदर महाजन, ठाकुर रविंद्र सिंह, लीला जोगी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles