[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईद-उल-फितर पर नवलगढ़ में अदा की गई नमाज:ईदगाह और बावड़ी गेट मस्जिद में बच्चों ने भी मनाया त्योहार, एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

ईद-उल-फितर पर नवलगढ़ में अदा की गई नमाज:ईदगाह और बावड़ी गेट मस्जिद में बच्चों ने भी मनाया त्योहार, एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी

ईद-उल-फितर पर नवलगढ़ में अदा की गई नमाज:ईदगाह और बावड़ी गेट मस्जिद में बच्चों ने भी मनाया त्योहार, एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी

नवलगढ़ : नवलगढ़ कस्बे में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईदगाह मस्जिद और बावड़ी गेट स्थित मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां बांटी।

आपसी सौहार्द बनाए रखने का दिया संदेश

मौलाना ने खुत्बे (उपदेश) के दौरान वैश्विक शांति, देश की तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने समाज में भाईचारा, एकता और प्रेम का संदेश देते हुए कहा- ईद का त्योहार इंसानियत और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम है।

विधायक और पूर्व मंत्री ईदगाह पहुंचे

ईद के इस खास मौके पर विधायक विक्रम सिंह जाखल और पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने नमाजियों से गले मिलकर ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए शांति व खुशहाली की कामना की।

Related Articles