[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसपी बोले- पड़ोसी जिलों के साथ बॉर्डर मीटिंग करेंगे:कावेंद्र सागर बोले- अपराधियों की आवाजाही का इनपुट लेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसपी बोले- पड़ोसी जिलों के साथ बॉर्डर मीटिंग करेंगे:कावेंद्र सागर बोले- अपराधियों की आवाजाही का इनपुट लेंगे

एसपी बोले- पड़ोसी जिलों के साथ बॉर्डर मीटिंग करेंगे:कावेंद्र सागर बोले- अपराधियों की आवाजाही का इनपुट लेंगे

झुंझुनूं : IPS कावेंद्र सिंह सागर ने झुंझुनूं जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में पदभार संभाल लिया है। SP कावेंद्र सिंह सागर ने अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए कहा कि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करना उनका पहला लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अपराधियों में कानून का भय और आमजन में विश्वास पैदा करना। अपराधों के प्रिवेंशन (रोकथाम) और डिटेक्शन (खुलासा) पर टीम के साथ मिलकर कार्य करना।

सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लग सके। किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस का रिस्पांस टाइम कम से कम हो। ताकि पीड़ित को तुरंत सहायता मिल सके। जिले के विशिष्ट और स्थानीय अपराधों के खिलाफ सख्त रणनीति तैयार की जाएगी।

झुंझुनूं के नए sp ने ग्रहण करने के बाद प्रेस वार्ता की
झुंझुनूं के नए sp ने ग्रहण करने के बाद प्रेस वार्ता की

बॉर्डर मीटिंग्स की जाएंगी

SP सागर ने बताया कि आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। इसके लिए पड़ोसी जिलों के साथ बॉर्डर मीटिंग्स आयोजित की जाएंगी। ताकि असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने नाकाबंदी और गश्त व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की बात कही।

SP कावेंद्र सिंह सागर ने झुंझुनूं की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे पुलिस पर विश्वास रखें। उन्होंने कहा, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles