रब की रजा के लिए सजदे में झुके हजारों सिर
एक-दूसरे को दी मुबारकबाद, मांगी अमनो-चैन व खुशहाली की दुआ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : कस्बे में शनिवार को ईदुल फित्र का त्योहार पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। ईद उल फितर की नमाज को लेकर मुस्लिम भाइयों में बेहद उत्साह नजर आया। उत्साह के चलते ईदगाह में नमाजियों की काफी तादाद में भीड़ उमड़ी। बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना अकबर अली व छोटी ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना उमर ने अदा करवाई। इमाम की ओर से खुतबा पढ़ा गया। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने रब की बारगाह में देश में अमनो-चैन व खुशहाली की दुआ की। दिनभर मुबारकबाद व दावतों का दौर चलता रहा। हिंदू भाइयों ने भी मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम भाई सुबह से शाम तक गरीब व जरूरतमंदों की मदद करते नजर आए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2069847


