पूर्व पार्षद निसार अहमद गुर्जर के यहां ईद स्नेह मिलन में पहुंचे राजेंद्र सिंह राठौड़, एव विधायक हरलाल सहारण
पूर्व पार्षद निसार अहमद गुर्जर के यहां ईद स्नेह मिलन में पहुंचे राजेंद्र सिंह राठौड़, एव विधायक हरलाल सहारण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर ईदगाह मोहल्ला स्थित समाजसेवी पूर्व पार्षद निसार अहमद गुर्जर के यहां पर ईद की नमाज के बाद स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। जिसमें पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौड़,चूरू विधायक हरलाल सहारण,भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, का निसार अहमद गुर्जर ,शोएब गुर्जर ने फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि ईद का पर्व भाईचारा शांति और अमन चैन का प्रतीक है। हमारे शहर में सदा ही गंगा जमुना तहजीब रही है । हम सब एक साथ मिलकर हर पर्व को बड़े उल्लास के साथ मनाते हैं। सभी को ईद मुबारक देते हुए खुशी का इजहार किया । विधायक हरलाल सहारण ने सभी को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, विश्वनाथ गुरुजी, अलाउद्दीन खान, महेंद्र कुमार चौबे, डॉ शमशाद अली, उस्मान चेजारा, कादरी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2069847


