[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वीबी-जी राम जी का लोगो डिजाइन करो, जीतें 50 हजार रुपए का इनाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वीबी-जी राम जी का लोगो डिजाइन करो, जीतें 50 हजार रुपए का इनाम

वीबी-जी राम जी का लोगो डिजाइन करो, जीतें 50 हजार रुपए का इनाम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा युवाओं को राष्ट्रव्यापी “विकसित भारत–जी राम जी” अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से यूथ डिजिटल अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत युवाओं के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

अभियान में वीडियो चैलेंज, रील और क्विज जैसी गतिविधियों के माध्यम से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को 30 से 60 सेकंड की अवधि का अधिकतम 25 एमबी आकार का वीडियो तैयार कर माय भारत पोर्टल पर अपलोड करना होगा। वीडियो में अपने गांव के विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन में अधिनियम की भूमिका को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करना होगा।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि “वीबी-जी राम जी” लोगो डिजाइन प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन करने वाले प्रतिभागी को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अभियान से जुड़कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करें और देश के विकास में सहभागी बनें।

Related Articles